शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में सरयू नदी के तटीय गांवों में तेंदुए समेत अन्य जंगली जानवरों की लगातार दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। बाजपुरवा, बल्दूपुरवा और बेतनिया गांवों में हाल ही में तेंदुए द्वारा मासूम बच्चों और मवेशियों को निशाना बनाए जाने के बाद वन विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वन्यजीवों की निगरानी और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए सरयू नदी के कछार क्षेत्र में पिंजड़े और ट्रैप कैमरे इंस्टॉल कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में हाल के दिनों में एक तेंदुए के साथ दो शावक भी देखे गए हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। हालांकि, वन विभाग की टीम पहले भी इसी इलाके से एक तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर चुकी है। नए सिरे से बढ़ी गतिविधियों को देखते हुए विभाग कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। डिप्टी रेंजर बोले- 3 पिंजड़े और 4 ट्रैप कैमरों से रखी जा रही नजर डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि बाजपुरवा सहित सरयू नदी के कछार क्षेत्र में तीन पिंजड़े और चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इन उपकरणों के माध्यम से तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों की हर मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। शाम के बाद बच्चों को अकेले बाहर न भेजें डिप्टी रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने अपील की है कि – शाम और रात के समय बच्चों को घरों से अकेले बाहर न निकलने दें। खेतों या कछार की तरफ हमेशा समूह में ही जाएं। किसी भी जंगली जानवर की सुगबुगाहट या साइटिंग होने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
शिवपुर ब्लॉक के कई गांवों में तेंदुए की दहशत:वन विभाग ने डाले डेरे, 3 पिंजड़े और 4 ट्रैप कैमरे लगाकर रेस्क्यू अभियान तेज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












