Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज के प्रदीप पटेल बने प्रदेश अध्यक्ष:लखनऊ मंडल के उपनिदेशक, 27 वोटों...

महाराजगंज के प्रदीप पटेल बने प्रदेश अध्यक्ष:लखनऊ मंडल के उपनिदेशक, 27 वोटों से जीता चुनाव


महाराजगंज जनपद के भिटौली ग्राम सभा क्षेत्र के अमवा भैंसी गांव निवासी प्रदीप कुमार पटेल को उत्तर प्रदेश स्थानीय निधि लेखा परीक्षा राजपत्रित अधिकारी संघ का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार गुप्ता को 27 मतों से पराजित किया। प्रदीप पटेल वर्तमान में लखनऊ लेखा परीक्षा विभाग में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। प्रदीप पटेल ने जीबीएस इंटर कॉलेज से हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद में चार साल तक पीसीएस की तैयारी की। पीसीएस परीक्षा पास करने के उपरांत उनकी पहली पोस्टिंग लेखा परीक्षा विभाग में राजपत्रित अधिकारी के तौर पर गोंडा में हुई। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और गोरखपुर जनपदों में लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्य किया। पदोन्नति के बाद वे लखनऊ लेखा परीक्षा विभाग में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश स्थानीय निधि लेखा परीक्षा राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी प्रेमनाथ सिंह (सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक) और वन ओझा (सेवानिवृत्त उपनिदेशक) ने बताया कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रदेश स्तरीय चुनाव आयोजित किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में थे। इस चुनाव में उपनिदेशक प्रदीप कुमार पटेल ने संयुक्त निदेशक नीरज कुमार गुप्ता को 27 मतों से हराकर प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला। नीरज कुमार गुप्ता पिछले 12 वर्षों से इस पद पर कार्यरत थे। वहीं, महासचिव पद पर तीन दावेदार थे, जिसमें अरविंद कुमार श्रीवास्तव 14 मतों से विजयी होकर महासचिव चुने गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग के निदेशक अनिल कुमार सोनी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव पदों पर चुनाव हुआ, जबकि अन्य पदों पर सभी की सहमति से मनोनयन किया गया। इनमें संयुक्त सचिव द्विजेंद्र लाल, कोषाध्यक्ष तालिब, ऑडिटर दिव्या जैन और सदस्य के रूप में संजय वैश्य, राकेश, उमेश, अभय, जय गोविंद, ऋषभ, आशीष वार्ष्णेय, सुधीर, जूही, संजय भारती और सीमा चंद्रवंशी शामिल हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments