Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीएचसी बेवा में मरीजों की लंबी कतार:उमस और बारिश के बीच वायरल...

सीएचसी बेवा में मरीजों की लंबी कतार:उमस और बारिश के बीच वायरल ने पसारे पैर, बिना डॉक्टरी सलाह न लें दवा


बदलते मौसम एवं कभी तेज धूप तो कभी बारिश के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे खुजली, गले में खराश, खांसी, बुखार, एलर्जी, बदन दर्द और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की अस्पतालों में लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज कर दवाइयां दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सकों द्वारा मरीजों को मौसम के बदलाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है। डॉक्टरों ने तेज गर्मी, उमस और बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया है। उनके अनुसार दस्त, बुखार, त्वचा रोग और महिलाओं से संबंधित बीमारियों के मरीज अधिक हैं। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। सीएचसी बेवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी रोग तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे समय में लोगों को खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं और मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. विकास चौधरी ने सभी लोगों से अपील की है कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments