Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेलौहा पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार:डीजल भरवाने उमड़ी भीड़, पर्याप्त...

बेलौहा पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार:डीजल भरवाने उमड़ी भीड़, पर्याप्त स्टॉक का दावा


खेसरहा के बेलौहा स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार देखी गई। डीजल भरवाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पंप परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। चार पहिया वाहनों के साथ-साथ ट्रैक्टर और बाइक सवार भी कतार में खड़े नजर आए। पंप मालिक सौरभ बोरा ने बताया कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। पंप पर डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और इसकी आपूर्ति भी लगातार हो रही है। उन्होंने अपील की कि यदि लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार ही तेल लें तो अनावश्यक भीड़ की स्थिति नहीं बनेगी। पंप मालिक सौरभ बोरा ने स्पष्ट किया कि अफवाहों के कारण अचानक बड़ी संख्या में लोग डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे लंबी कतारें लग रही हैं। पंप कर्मी लगातार व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे और वाहनों को क्रमवार ईंधन उपलब्ध कराया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments