महराजगंज के सिसवा नगरपालिका में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों को ईंधन प्राप्त करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिसवा में संचालित लगभग आधा दर्जन पेट्रोल पंप पिछले एक सप्ताह से सूखे पड़े थे। मंगलवार से विभिन्न पंपों पर पेट्रोल और डीजल के टैंकर पहुंचने शुरू हुए, जिसके बाद से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बुधवार को कुछ पेट्रोल पंपों पर इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि सड़कों पर जाम लग गया। हालात को देखते हुए कोठीभार पुलिस को पंपों पर पहुंचकर भीड़ नियंत्रित करनी पड़ी और ईंधन वितरण सुचारु करवाया।
सहालग का सीजन और आगामी खेती के कारण विशेष रूप से डीजल की मांग बढ़ गई है। ग्राहकों का कहना है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें डीजल नहीं मिल पा रहा है। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंपों के आसपास कुछ लोग पेट्रोल और डीजल को ब्लैक में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि डिपो से ही ईंधन की आपूर्ति कम हो रही है। उनके अनुसार, मार्च में मिली आपूर्ति की तुलना में अप्रैल माह में कोटा आधा कर दिया गया है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ऐक सिंह ने बताया कि जिन पेट्रोल पंपों का पैसा जमा है, उन्हें पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। जिनका पैसा जमा नहीं है, उन्हें जमा करने के लिए कहा गया है। पैसा जमा होते ही उन्हें भी डीजल-पेट्रोल मिलना शुरू हो जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में पेट्रोल-डीजल के लिए लगी लंबी कतारें:आपूर्ति कम होने से बढ़ी समस्या, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- पेट्रोल पंपों ईंधन मिल रहा है
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












