Homeदेश (National)IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पुराने नौकर पर शक, यौन उत्पीड़न...

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पुराने नौकर पर शक, यौन उत्पीड़न की आशंका

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की उसके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई।

शुरुआती जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस को अंदेशा है कि हत्या से पहले युवती का यौन उत्पीड़न किया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: लंदन में दो महिला इन्फ्लुएंसर भिड़ीं, एक ने मर्सिडीज से दूसरे को कुचलकर मार डाला

कैसे की गई है हत्या?

युवती की हत्या मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर की गई है। पुलिस की प्राथमिक तफ्तीश का मुख्य केंद्र घर का एक पूर्व घरेलू सहायक है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले ही काम से निकाला गया था।

हत्या अभी तक फरार है

शक है कि इसी रंजिश या लूटपाट के इरादे से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद का छात्र, कनाडा में हत्या; विदेश में हत्यारे को उम्रकैद की सजा

आरोपी का लोकेशन अब तक नहीं हुआ ट्रेस

आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके। अभी तक इस बारे में सूचना नहीं मिल पाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments