Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महादेवा की गलियां कूड़े के ढेर में तब्दील:पैदल चलना मुश्किल, संक्रामक बीमारियों...

महादेवा की गलियां कूड़े के ढेर में तब्दील:पैदल चलना मुश्किल, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा


श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे की ग्राम पंचायत महादेवा के एक मोहल्ले की गलियां इन दिनों कूड़े के ढेर में तब्दील हो गई हैं। मुख्य सड़क पर प्लास्टिक और घरेलू कचरे का अंबार लगा होने से स्थानीय निवासियों का पैदल चलना दूभर हो गया है। गंदगी के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के इस ढेर से उठने वाली दुर्गंध और पनपते मच्छरों के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ले के निवासी रहमान, अंजुम, हाफिज जी और कैफ ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की सफाई कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मार्ग की सफाई कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments