महराजगंजमें अभियोजन कार्यों को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह गोष्ठी पुलिस कार्यालय महराजगंज के तथागत सभागार में आयोजित की गई, जिसमें सभी थानों के सत्र न्यायालय और अवर न्यायालय के पैरोकार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वर्ष 2025 और 2026 की काज लिस्ट तथा पैरवी रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अभियोजन साक्ष्यों की समय पर उपलब्धता, गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी पैरोकारों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और उत्तरदायित्व के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालयी कार्यवाही में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव और समुचित अनुश्रवण पर विशेष बल दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियोजन कार्यों में और अधिक सुधार लाने के लिए प्रेरित किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज एसपी ने पैरोकारों संग की बैठक:अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश, लंबित मामलों की पैरवी पर जोर दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












