कौशाम्बी । जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने एन.आई.सी. सभागार में कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि गेहूं की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों से नियमानुसार एवं पूरी पारदर्शिता के साथ खरीद होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए।डीएम ने ए-आर-कोआपरेटिव को निर्देश दिए कि आगामी मांग को ध्यान में रखते हुए जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।बैठक में परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, पीएम कुसुम योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप कृषि निदेशक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच स्वयं सहायता समूहों को चिन्हित कर खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी इकाइयां स्थापित कराने के लिए अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) से फीडबैक लेते हुए जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर एफपीओ को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कौशाम्बी में कृषि योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने गेहूं खरीद में पारदर्शिता, खाद उपलब्धता और किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












