Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के पुरन्दरपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार:गैर जमानती मामले...

महराजगंज के पुरन्दरपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार:गैर जमानती मामले में न्यायालय भेजा गया


महराजगंज। पुरन्दरपुर पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद कुमार (43 वर्ष) पुत्र राम दौड़ गौंड निवासी बरगदवा मधुबनी, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज को 27 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ महराजगंज के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा फरेन्दा के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के निर्देशन में पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में सब इंस्पेक्टर राहुल यादव, हेड कांस्टेबल देवेंद्र और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे। प्रमोद कुमार थाना पुरन्दरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 66/025, धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि गैर जमानती आरोपी को पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments