Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महसीविधायक ने मृतकों के परिजनों को दिए 4-4 लाखके चेक:बहराइच में किसानों...

महसीविधायक ने मृतकों के परिजनों को दिए 4-4 लाखके चेक:बहराइच में किसानों को निजी कोष से भी दिया मुआवजा


बहराइच के महसी तहसील में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने तीन युवकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे। ये युवक बीते बुधवार, 27 मई को नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए थे। विधायक ने मृतक गोलू जायसवाल की मां निर्मला, सूरज की मां किरन देवी और मोहित यादव की पत्नी स्नेहलता कुमारी यादव को सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और अधिकारियों को पीड़ितों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए। इसके बाद, विधायक सुरेश्वर सिंह ने तहसील परिसर में जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक पहल के तहत, विधायक ने महसी विधानसभा क्षेत्र के बेलहा-बहरौली तटबंध के किमी 49.100 (किसानगंज) पर बन रहे स्टड/स्पर निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने किसानगंज निवासी भूस्वामियों मदनचंद, अमरचंद कुंवर और हरिप्रसाद को सरकारी मुआवजे के अतिरिक्त, अपने निजी कोष से भी नकद मुआवजा वितरित किया व भूस्वामियों का आभार व यक्त किया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments