HomeHealth & Fitnessमहिगवां: पेट्रोल पंप कर्मियों व चौकीदार को बंधक बनाकर लूट

महिगवां: पेट्रोल पंप कर्मियों व चौकीदार को बंधक बनाकर लूट

लखनऊ। राजधानी में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। महिगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ई-रिक्शा सवार असलहाधारी बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। वहां पर मौजूद चौकीदार और अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध पर पेट्रोल कर्मियों व चौकीदार की पिटाई कर नकदी व मोबाइल फोन लूट ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग चलाया, लेकिन ई-रिक्शा की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुलिस नहीं पकड़ पाई और लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब होकर फुर्र हो गए।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
महिगवां थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर गांव निवासी ऋषि यादव सहित अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर थे और पेट्रोल पंप की सुरक्षा के लिए चौकीदार विपिन कुमार मुस्तैद थे। बताया जा रहा है मंगलवार देर रात करीब एक बजे ई-रिक्शा पर सवार होकर आए बदमाशों ने धावा बोल दिया। 

सेल्समैन और चौकीदार के समझ पाते कि बेखौफ बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को निशाने पर ले लिया। बताया जा रहा है कि विरोध पर लुटेरों ने चौकीदार सहित सभी पर जानलेवा हमला कर नकदी व मोबाइल फोन लूट कर भाग निकले। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर महिगवां सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले बदमाश भाग चुके थे। पुलिस अफसरों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद लुटेरों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments