Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के सती माता मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार को महोत्सव:सुंदरकांड पाठ, कन्या...

बहराइच के सती माता मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार को महोत्सव:सुंदरकांड पाठ, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन


बहराइच में ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार को सती माता मंदिर परिसर में एक विशाल धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय वातावरण और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजता रहा। युवा समाजसेवी आकाश सिंह (हैप्पी भइया) के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ पाठ में सहभागिता की। इसके पश्चात 551 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। क्षेत्र के साधु-संतों को भी सम्मानित कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया और श्रद्धानुसार विदाई दी गई। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र बहादुर सिंह, योगेश चंद्र पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष राहुल सिंह, संतोष राव, गुड्डू सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक हरिपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष संदीप सिंह, अनिल सिंह, पिंटू सिंह, शिवराज सिंह, अवध कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे। रुपईडीहा भाजपा मंडल अध्यक्ष महाराज दीन वर्मा ने भी पहुंचकर आयोजन की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र धार्मिक उल्लास से सराबोर दिखाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments