घुघली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 06 स्थित एक पेंट एवं प्लाई की दुकान में मंगलवार को 10 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। दुकान संचालक सोनू मद्धेशिया ने बताया कि रात में दुकान बंद करते समय पूरी तरह साफ-सफाई की गई थी। दोपहर में एक ग्राहक को पेंट देते समय जब उन्होंने पेंट की बाल्टी हटाई, तो उसके पीछे लगभग 10 फीट लंबा अजगर छिपा हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल सर्प रक्षक दिलीप जायसवाल को दी गई। सूचना मिलते ही दिलीप जायसवाल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प रक्षक दिलीप जायसवाल ने बताया कि अजगर विषहीन होता है, लेकिन उसके बड़े आकार के कारण लोगों में भय उत्पन्न हो जाता है। अजगर को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पेंट की दुकान में निकला 10 फीट का अजगर:घुघली के लोगो में हड़कंप, सर्प रक्षक ने सुरक्षित पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












