HomeHealth & Fitnessमोहनलालगंज तहसील में सपा का धरना, महंगाई-बेरोजगारी व खाद संकट पर सरकार...

मोहनलालगंज तहसील में सपा का धरना, महंगाई-बेरोजगारी व खाद संकट पर सरकार को घेरा

मोहनलालगंज। समाजवादी पार्टी के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोहनलालगंज तहसील परिसर में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न तथा किसानों को खाद उपलब्ध न होने की समस्या को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी ने किया।
 
धरने को संबोधित करते हुए सांसद आरके चौधरी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल रहा है, जबकि प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान के बजाए उगाही में व्यस्त है। उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का उल्लेख करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा के लिए धर्म एक धंधा बनकर रह गया है।
 
पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। वहीं समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े, किसान और नौजवान सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियां समाप्त की जा रही हैं,भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।
 
धरने की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत ने की। इस दौरान महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, उमाशंकर वर्मा, आशिक अली, अमरपाल सिंह, श्रवण यादव, नवनीत सिंह, रामसमुझ रावत, अर्चना रावत, ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश यादव प्रधान, विजय यादव, मनोज पाल, ओमप्रकाश दिवाकर, केपी सिंह, अरुण यादव, राम लखन यादव, सर्वेश यादव, गजराज रावत, अनिल पासी, प्रमोद कश्यप, जयविंद चौधरी, सुनील लोधी, रामसागर पासी, संतोष रावत, लवकुश यादव, ओमकार लोधी, पद्म कृष्ण, अमरेंद्र कुमार यादव, उपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को सम्बोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन भी एसडीएम पवन पटेल और एसीपी राजेश कुमार सिंह को सौंपा। धरने के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments