HomeHealth & Fitnessजानकीपुरम के 'कल्याण पार्क' का भूमि पूजन संपन्न, इको-फ्रेंडली का दिया संदेश

जानकीपुरम के ‘कल्याण पार्क’ का भूमि पूजन संपन्न, इको-फ्रेंडली का दिया संदेश

लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित ‘कल्याण पार्क’ के जीर्णोद्धार और विकास कार्य का शुभारंभ आज प्रातः काल वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ संपन्न हुआ। विधायक डा बोरा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भूमि पूजन किया। 

यह पार्क आने वाले समय में क्षेत्रवासियों के लिए एक उत्कृष्ट सार्वजनिक स्थल के रूप में उभरेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक नीरज बोरा ने कहा कि कल्याण पार्क को पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) और आधुनिक रूप दिया जाएगा। यह पार्क न केवल क्षेत्रवासियों को हरित, स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध कराएगा, बल्कि बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान, युवाओं के लिए ओपन जिम/टहलने के ट्रैक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने व योग करने हेतु एक शांत और बेहतर सार्वजनिक स्थल सिद्ध होगा।

 “हमारा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को एक बेहतर जीवन शैली और स्वच्छ परिवेश मिले। जानकीपुरम सेक्टर-एफ का यह कल्याण पार्क स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। उपस्थित सभी सम्मानित जनों का जो आत्मीय स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता मुझे मिली है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के इसी सहयोग और विश्वास के बल पर क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने का हमारा प्रयास निरंतर, बिना रुके चल रहा है जो कि अनवरत जारी रहेगा।” कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विकास को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments