TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पंजाब से घर लौटे युवक ने पेड़ से लगाई फांसी:बहराइच के मोतीपुर...

पंजाब से घर लौटे युवक ने पेड़ से लगाई फांसी:बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में तलाश के दौरान मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

0
2


बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक का शव सोमवार शाम करीब 6 बजे गांव के पास आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। युवक तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान चमारन पुरवा दाखिला बालसिंहपुर निवासी राजेंद्र (25) पुत्र बुद्धि लाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र हाल ही में पंजाब से मजदूरी कर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद किसी आपसी विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के पास एक आम के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मोतीपुर पुलिस चौकी प्रभारी संजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।