श्रावस्ती में पारिवारिक विवाद से आहत एक 17 वर्षीय किशोरी ने सरजू नहर में छलांग लगा दी। काफी तलाश के बाद उसका शव बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के उदईपुर गांव के पास बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात की है। ग्राम चिचड़ी सरदारपुरवा निवासी शिवराज सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नंदिनी घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने इकौना-विशेश्वरगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत बनकटा के पास सरजू नहर पुल पर अपनी चप्पल और दुपट्टा उतारकर नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। किशोरी के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के उदईपुर के पास एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मृतका का भाई प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचा और शव की पहचान अपनी बहन नंदिनी के रूप में की। बलरामपुर कोतवाली देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
श्रावस्ती में किशोरी ने सरजू नहर में लगाई छलांग:पारिवारिक विवाद के बाद बलरामपुर में मिला शव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












