श्रावस्ती जिले के इकौना कस्बे में दुर्गा मंदिर के पास 11000 वोल्ट की बिजली लाइन के एक खंभे में आग लग गई। इस घटना में खंभे से जुड़ा केबल पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आग लगने के कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केबल काफी देर तक जलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही इकौना कस्बे के कई लोग मौके पर जमा हो गए और आग लगने की घटना के फोटो तथा वीडियो बनाते रहे। यह घटना सुनील पान वाले, छोटू चौमिन वाले, रसीले किराना वाले, राजगुप्ता, सचिन गुप्ता, विनोद मेडिकल, जयसवाल और डॉक्टर शकुंतला शुक्ला की दुकानों के पास हुई। दुर्गा मंदिर के आसपास के लोग भी इस दौरान मौके पर मौजूद थे।
इकौना में 11000 वोल्ट बिजली खंभे में लगी आग:दुर्गा मंदिर के पास केबल जलकर राख, इलाके की बिजली गुल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












