Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के हुसैनिया इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन:शिया समुदाय ने इमाम हुसैन...

श्रावस्ती के हुसैनिया इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन:शिया समुदाय ने इमाम हुसैन की याद में किया मातम


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में स्थित ऐतिहासिक हुसैनिया इमामबाड़े में शिया समुदाय द्वारा सोमवार, 13 मोहर्रम को एक मजलिस का आयोजन किया गया। यह मजलिस रात 8 बजकर 45 मिनट पर इमाम हुसैन की याद में रखी गई थी। मजलिस का आगाज शाहरुख हैदर, रेहान हुसैन और आकिल रिजवी ने मर्सिया पढ़कर किया। इसके बाद जनाब सकलैन हैदर और नाजिम अली रिजवी ने नौहा पढ़ा, जिस पर अज़ादारों ने मातम किया। इस मजलिस में शिया समुदाय के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इनमें शैहवाल जैदी, अरमान, पुत्तन साहब, अमन हुसैन, कब्बन हुसैन, अलीशान, वफ़ा अब्बास और अंजुमन हुसैनिया के कार्यवाहक सदर वकार हैदर (जीनू) शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments