Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मीतासोती में गैस सिलेंडर में लगी आग:घर का सामान जलकर राख, बड़ा...

मीतासोती में गैस सिलेंडर में लगी आग:घर का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीतासोती गांव में 2/06/2026 दिन मंगलवार रात करीब आठ बजे गैस सिलेंडर में आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी इंद्रावती अपने घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों ने तेजी से पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक कमरे में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर नष्ट हो चुकी थीं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments