HomeHealth & Fitnessकोलंबिया में चुनाव से पहले बड़ा हमला: बम विस्फोट में 19 लोगों...

कोलंबिया में चुनाव से पहले बड़ा हमला: बम विस्फोट में 19 लोगों की मौत

बोगोटा (कोलंबिया)। कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव से पहले हुए बम विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की जान चली गई। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। इस धमाके में 38 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह धमाका देश के दक्षिण-पश्चिमी कोका (काउका) क्षेत्र में पैन-अमेरिकन हाइवे पर शनिवार को हुआ। देश में 31 मई को राष्ट्रपति चुनाव होना है।

कोलंबिया वन डॉट कॉम और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह धमका व्यस्त सड़क पर बम फटने से हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 38 लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह आतंकी हमला है। इस सप्ताहांत हुए आतंकवादी हमलों ने देश को दहला दिया।

काउका के गवर्नर ऑक्टेवियो गुजमैन ने एक्स पोस्ट में कहा, “पैन-अमेरिकन हाइवे पर काजीबियो के एल टनल इलाके में आम नागरिकों को निशाना बनाकर यह बम धमाका किया गया। सूचना मिलते ही कोलंबिया के रक्षामंत्री पेड्रो सांचेज मौके पर पहुंचे। गवर्नर ने कहा कि अधिकारी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक सुरक्षा परिषद का गठन कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, एल ट्यूनेल, एल टैम्बो, कैलोटो, पोपायान, गुआचेने, मर्कडेरेस और मिरांडा में भी धमाके होने की सूचना मिली हैं। कोलंबियाई सैन्य बलों के जनरल कमांडर ह्यूगो अलेजांद्रो लोपेज बैरेटो ने धमाकों को “हमलों की खतरनाक लहर” बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल धमाके के बाद के वीडियो में सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा और क्षतिग्रस्त वाहनों के साथ शव नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हमले के लिए कुख्यात फार्क (कोलंबिया रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस) के विद्रोही गुट और उनके सरगना इवान मोरडिस्को ( नेस्तोर ग्रेगोरियो वेरा फर्नांडीज) को जिम्मेदार ठहराया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments