Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मजार मार्ग पर झुकी आम की डालियां:भटपुरवा में बड्डी बाबा मजार पर...

मजार मार्ग पर झुकी आम की डालियां:भटपुरवा में बड्डी बाबा मजार पर बाइक सवारों को खतरा


श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खंड के भटपुरवा गांव में स्थित प्रसिद्ध बड्डी बाबा की मजार का मुख्य मार्ग इन दिनों श्रद्धालुओं, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। मजार की ओर जाने वाले रास्ते पर आम के पेड़ों की डालियां इतनी नीचे झुक गई हैं कि यहां से सुरक्षित गुजरना मुश्किल हो गया है। यह मार्ग संकरा और अंधेरेनुमा है। रास्ते के दोनों ओर स्थित आम के पुराने बागों की भारी-भरकम डालियां अब जमीन के बेहद करीब आ गई हैं। इस कारण साइकिल या मोटरसाइकिल से गुजरने वाले व्यक्ति को पूरी तरह झुककर निकलना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पैदल यात्रियों के लिए थोड़ी गुंजाइश है, लेकिन मोटरसाइकिल सवारों को सबसे ज्यादा खतरा है। बाइक की गति और संतुलन बनाए रखते हुए अचानक झुकी हुई टहनियों को देखना मुश्किल होता है। जरा सी असावधानी से सिर सीधे मोटी डाल से टकराने का डर बना रहता है, जिससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है। बाइक चालकों को मजार तक पहुंचने के लिए संतुलन बनाना पड़ता है, जो नए चालकों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है। ग्रामीणों अकबर अली, सुहेल, अजमेरी और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं शबाब, रज़ा सिद्दीकी,राजा,आसिफ,आदि ने संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मजार को जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की बाधाओं को जल्द दूर किया जाए। उन्होंने पेड़ों की वैज्ञानिक तरीके से छंटाई करने की अपील की है ताकि आस्था के इस रास्ते पर किसी बड़े हादसे को टाला जा सके और आवागमन सुगम हो सके। फिलहाल, भटपुरवा के इस रास्ते पर सावधानीपूर्वक गुजरना एक मजबूरी बन गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments