Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में नाबालिग का विवाह, 14 दिन बाद शिकायत:चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना...

बस्ती में नाबालिग का विवाह, 14 दिन बाद शिकायत:चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के विवाह का मामला सामने आया है। यह विवाह 12 मई को संपन्न हुआ था, लेकिन इसकी शिकायत लगभग 14 दिन बाद चाइल्ड हेल्पलाइन पर पहुंची, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हुए। शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1090 पर ग्राम बरदहिया से मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया कि लकी कुमार उर्फ दीपू कुमार पुत्र शिवदास ने नाबालिग का विवाह कराने में मुख्य भूमिका निभाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने तत्काल पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुरानी बस्ती थाने में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9 और 10 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विवाह के समय लड़की की वास्तविक उम्र क्या थी और इस बाल विवाह में किन-किन अन्य लोगों की संलिप्तता रही। जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही तुरंत विधिक कार्रवाई शुरू की गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments