Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घुघली पुलिस ने दो ओवरलोड ट्रक किए सीज:महाराजगंज में अवैध बालू परिवहन...

घुघली पुलिस ने दो ओवरलोड ट्रक किए सीज:महाराजगंज में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ हुई कार्रवाई


महराजगंज में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज, शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई। रविवार को ग्राम बेलवाटीकर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह और घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो ट्रकों को रोका और उनकी जांच की। चालक नहीं दिखा सके सही पेपर जांच में वाहन संख्या UP 57 BT 8508 और UP 41 AT 2700 पर निर्धारित क्षमता से अधिक सफेद बालू लदी पाई गई। चालकों से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर थाना घुघली परिसर में खड़ा कराया गया। मामले की जानकारी आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह, थानाध्यक्ष सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल सत्यपाल यादव, कांस्टेबल रतन जायसवाल तथा उज्ज्वल दीक्षित शामिल रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments