निचलौल थाना क्षेत्र के औराटार गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनी यादव (26) पत्नी नाथू यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि परिजनों ने मृतका के शव को फंदे से उतारकर घर के बाहर तख्त पर लिटाया था। सोनी यादव का विवाह 12 फरवरी 2019 को नाथू यादव (28) से हुआ था। नाथू और उनके भाई राम दरस (25) वर्तमान में बेंगलुरु में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहते हैं। रामदरस की पत्नी फूल कली अपने मायके में हैं। घर पर मृतका के दो बच्चे अनन्या (5) और आयुष (2), ससुर राधेश्याम पुत्र वासुदेव और सास पार्वती ही रहते हैं। पुलिस ने मृतका के शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि अभी तक मृतका के ससुराल या मायके पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












