Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में विवाहिता की मौत:परिजन बोले- ससुराल में दवा की ओवरडोज दी...

श्रावस्ती में विवाहिता की मौत:परिजन बोले- ससुराल में दवा की ओवरडोज दी गई, 6 साल पहले शादी हुई थी


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के टड़वा महंत (सीताद्वार) गांव में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इकौना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लगभग 25 वर्षीय नेहा यादव का शव उसी के ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतका की एक तीन वर्षीय बेटी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में इकौना थाना क्षेत्र के मैनिहवा मदारा निवासी संचित प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री नेहा यादव की शादी करीब छह वर्ष पूर्व सुनील यादव से हुई थी। नेहा मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। पिता संचित प्रसाद यादव के अनुसार, नेहा की हालत ठीक बताई जा रही थी, लेकिन अचानक उसकी मौत की सूचना मिली, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। इसी कारण उन्होंने पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग भी की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम टड़वा महंत में नेहा यादव की मृत्यु दवा सेवन के बाद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी ने आगे बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments