लखनऊ। गुरुवार वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के जन्मदिवस के अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की तथा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
मेयर सुषमा खर्कवाल उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि आदरणीय सुरेश खन्ना जी का राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना की।












