Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरकारी भूमि की पैमाइश, अवैध कब्जे की शिकायत:नायाब तहसीलदार ने राजस्व टीम...

सरकारी भूमि की पैमाइश, अवैध कब्जे की शिकायत:नायाब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ जांच की


रिसिया-बहराइच में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम ने गुरुवार को भूमि की पैमाइश की। इस टीम में चार सदस्य शामिल थे। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। नगर पंचायत रिसिया के विभिन्न वार्डों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर नानकपुरा निवासी समाजसेवी मनीष गुप्ता ने पूर्व जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने एक शिकायती पत्र सौंपा था, जिसके बाद जिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया था। नायब तहसीलदार सदर पीपी गिरि के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राम सजीवन पाण्डेय, लेखपाल सौरभ शर्मा और मनीष मौर्य नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के बाबू नवीन कुमार के साथ मोहम्मद नगर स्थित खोदुआ ताल के पास बने मकानों और भूमि की पैमाइश की। नायाब तहसीलदार पी. पी. गिरि ने बताया कि पैमाइश की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments