Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पोषण पखवाड़े पर जमुनहा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक:कुपोषण मुक्त समाज के...

पोषण पखवाड़े पर जमुनहा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक:कुपोषण मुक्त समाज के लिए जागरूकता रैली का भी आयोजन


श्रावस्ती के जमुनहा में पोषण पखवाड़े को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी जमुनहा विवेक शाही की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। बैठक में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2026 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान समुदाय को पोषण, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी विवेक शाही ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां निर्धारित गतिविधियों का आयोजन करें और लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण संभव है। बाल रक्षा भारत से ओमकार यादव ने पोषण पखवाड़े के उद्देश्यों, संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा सामुदायिक सहभागिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण पखवाड़ा के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाना और समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाना है। इस दौरान एक श्रृंखला रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सी3 से आशुतोष दुबे, समस्त सुपरवाइजर और अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments