Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बांसी में रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन:मनरेगा कर्मी 25...

बांसी में रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन:मनरेगा कर्मी 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे


बांसी में ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की अनुपस्थिति में एडीओ आईएसबी किरण को दिया गया। एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिनका समाधान सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, अनिल चौधरी, ममता त्रिपाठी, हरिशंकर वर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रकाश त्रिपाठी, सर्वेश कुमार गौतम, कन्हैया लाल, सरिता त्रिपाठी, मनोज कुमार और भगवान दास सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments