Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीबीएसई बोर्ड परिणाम घोषित:बृजमनगंज में छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, अभिभावकों के...

सीबीएसई बोर्ड परिणाम घोषित:बृजमनगंज में छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, अभिभावकों के सहयोग का परिणाम


महराजगंज के बृजमनगंज में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल ही में परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इन परिणामों में बृजमनगंज स्थित जी.एस. नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त किए। स्वाती पाठक ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल की। अन्य प्रमुख सफल छात्रों में अनुभव सिंह (95.8) प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल की। अन्य प्रमुख सफल छात्रों में अनुभव सिंह (95.8), निखिल वर्मा (95.2), इषिका गुप्ता (93.4), आराधना यादव (93.2), सक्षम यादव (92.6), अर्पल पाण्डेय (92.4), कामिनी नायक (91.8), अमन तिवारी (91.8), राजन यादव (91.4), क्षितिज (91.4), नितिश प्रताप सिंह (91), श्रेया जायसवाल (90.8) और कंचन यादव (90.6) शामिल हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के संस्थापक गोपाल सिंह ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें बधाई संदेश दिया। प्रबंधक नवीन सिंह और निदेशक विकास सिंह ने सफल विद्यार्थियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments