बृजमनगंज ब्लाक क्षेत्र में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर बुधवार को मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने की।दिलीप गुप्ता ने बताया कि बैठक में पूरे माह की प्रगति की समीक्षा की गई। मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जागरूक करें और संगठन को तेजी से मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से अपने बूथों पर काम शुरू करें और भाजपा की नीतियों तथा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से बंगाल और असम के बाद उत्तर प्रदेश में भी कमल खिलाकर हैट्रिक लगाने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को फिर से सत्ता में लाना है। बैठक में योगेंद्र यादव, चंदू सिंह, कन्हैया चौहान, हरिशचंद्र सोनकर, उदय राज यादव और विवेक चौहान सहित मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बैठक:मंडल अध्यक्ष बोले- बंगाल-असम के बाद यूपी में कमल खिलाने को तैयार रहें कार्यकर्ता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












