मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी (NEWS) ने भवानीपुर, मटेही, रामपुरवा और लोहरा सहित कई गांवों में एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में संगठित गश्त और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि ‘गजमित्रों’ का मुख्य दायित्व हाथियों को खदेड़ना नहीं, बल्कि समुदाय में जागरूकता फैलाना है। उनकी जिम्मेदारियों में हाथियों की आवाजाही के दौरान ‘क्या करें और क्या न करें’ के बारे में लोगों को शिक्षित करना, फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में सतर्क गश्त करना और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत वन विभाग को देना शामिल है। परियोजना के सहायक प्रबंधक सितांग्शु दास ने बताया कि NEWS इन गजमित्रों को लगातार सहयोग दे रहा है, जो मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। दास ने आगे कहा कि गजमित्रों के माध्यम से ग्रामीणों में हाथियों के प्रति सह-अस्तित्व और संरक्षण की भावना विकसित होती है, जिससे संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलती है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि समुदाय और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करके मानव-हाथी संघर्ष को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
बहराइच में मानव-हाथी संघर्ष पर बैठक:NEWS ने बैठक में संगठित गश्त और जागरूकता पर जोर
RELATED ARTICLES












