भवानीगंज थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना देर रात उस समय हुई जब व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। मृतक की पहचान बलरामपुर जिले के गैण्डास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बांक भवानी निवासी राम लक्ष्मण (पुत्र गौरी, उम्र करीब 60 वर्ष) के रूप में हुई है। राम लक्ष्मण गौरा चौकी में एक निमंत्रण से अपनी हीरो पुच मोटरसाइकिल से रात करीब दस बजे घर वापस आ रहे थे। नौडिहवा गांव के पास मिट्टी ढो रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर भवानीगंज पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन आए हैं और तहरीर दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया अधेड़, मौत:बाइक से घर लौट रहा था, नौडिहवा के पास हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












