#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कठार जंगल गांव के निवासी एक प्रवासी मजदूर पप्पू (40) की दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना के 13 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के विलाप और बच्चों की बेबसी देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पप्पू पुत्र हरिहर रोजगार की तलाश में दुबई गए थे। वह पहले भी चार बार दुबई में काम कर चुके थे। करीब पांच वर्ष पूर्व वह दोबारा दुबई गए और वहां एक निजी कंपनी में वॉचमैन के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, 27 मई की रात कंपनी परिसर में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। कंपनी प्रबंधन ने तत्काल उनके परिवार को घटना की जानकारी दी थी। विदेश में कानूनी और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने में 13 दिन लग गए, जिसके बाद उनका शव गांव पहुंच सका। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। 80 वर्षीय मां रामरति पुत्र के वियोग में बेसुध होकर रोती रहीं, जबकि पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार परिवार के भविष्य की चिंता जता रही थीं। पप्पू का 15 वर्षीय बेटा प्रिंस सदमे में चुप नजर आया, वहीं बेटियां शालिनी (18 वर्ष) और संध्या (16 वर्ष) भी पिता की मौत से गहरे आघात में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी आय से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। अब परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी, दो अविवाहित बेटियां और एक नाबालिग बेटा हैं, जिनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दुबई में हार्ट अटैक से प्रवासी मजदूर की मौत:बस्ती में 13 दिन बाद गांव पहुंचा शव, परिवार में शोक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












