उत्तर प्रदेश के कृषि एवं बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को कैसरगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया और तहसील में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री शाही ने CHC के ओपीडी, आईसीयू वार्ड, एक्स-रे रूम, साफ-सफाई व्यवस्था और दवा वितरण केंद्र का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन किया। एक्स-रे रूम के निरीक्षण के दौरान, मंत्री ने एक्स-रे टेक्निशियन संध्या सिंह से प्रतिदिन होने वाले एक्स-रे की संख्या के बारे में पूछा। जवाब में 45 से 50 एक्स-रे बताए गए, जिस पर मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मिलकर मिल रही सुविधाओं और उपचार के बारे में फीडबैक लिया। मंत्री ने केंद्र पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं और दवाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। CHC निरीक्षण के बाद, मंत्री शाही तहसील पहुंचे, जहां जनसुनवाई कार्यक्रम तहसील सभागार मे आयोजित किया गया था। तहसील कैसरगंज पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनसुनवाई में उन्होंने आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरे के दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैसरगंज गौरव वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार, उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, तहसीलदार कैसरगंज, कैसरगंज सीएचसी अधीक्षक, थाना प्रभारी कैसरगंज, अनिल वर्मा भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। जनसुनवाई में जिले के सभी विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, विद्युत विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। यह दौरा सरकार द्वारा फील्ड में अधिकारियों और स्वास्थ्य सुविधाओं की जवाबदेही तय करने की कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रभारी मंत्री ने कैसरगंज CHC का निरीक्षण किया:तहसील में जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












