#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में एक किशोरी का शव गुरुवार सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के लारा गन्ना क्रय केंद्र के पास हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय शिखा के रूप में हुई है। वह अपने पिता ललता और माता विद्यावती की आठ संतानों में पांचवीं थी। शिखा ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। शिखा की माता विद्यावती ने सुबह लगभग सात बजे जब उसके कमरे में प्रवेश किया, तो उन्होंने यह दृश्य देखा। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। ग्रामीणों की सूचना पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला:दुबौलिया में पुलिस जांच में जुटी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
RELATED ARTICLES












