HomeUncategorizedप्रभारी मंत्री ने की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा

प्रभारी मंत्री ने की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा

श्रावस्ती।जनपद के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज वीडियो कांप्रेंसिंग के माध्यम से जनपद की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की । जिलाधिकारी द्वारा उन्हे अवगत कराया गया की जनपद की बाढ़ तैयारियां लगभग पूर्ण हो गयी हैं अवशेष तैयारियां 15 जून तक पूर्ण हो जायेंगी । जिलाधिकारी ने बताया की जनपद मे 28 बाढ़ शरणालय , 19 बाढ़ चौकी, 09 पशु शरणालय बनाये गये हैं । बाढ़ राहत सामग्रियों के टेंडर प्रकाशित कर दिये गये हैं । बाढ़ कार्ययोजना बन गयी है और बाढ़ कंट्रोल रूम समेत अन्य कंट्रोल रूम 15 जून से प्रभावी हो जायेंगे । जनपद को 1 टुकड़ी एसडीआरएफ एवं 2 टुकड़ी फ्लड पीएसी आवंटित की गयी है । जनपद द्वारा शासन से 1 टुकड़ी एनडीआरएफ की भी डिमांड की गयी है । प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया की बाढ़ खंड की समस्त परियोजनायें 15 जून तक पूर्ण कर ली जायें और अगर समयाभाव मे कार्य पूरा न हो पा रहा हो तो सुरक्षित स्तर तक कार्य पूर्ण कर उसका शपथ पत्र संबंधित एजेंसी से प्राप्त कर लें । समस्त काल‌सेंटर 15 जून से प्रभावी हो जायें ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments