Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन:कुल 241 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण,...

विक्रमजोत में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन:कुल 241 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजन हुआ

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत हर्रैया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत के अंतर्गत आने वाले रुपगढ़ उपकेंद्र पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 241 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में लाभार्थियों को शुगर की जांच, रक्तचाप (BP), BMI, ऊंचाई, वजन और एक्स-रे जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। यह शिविर मुख्य विकास अधिकारी के सौजन्य से और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जनपद स्तर से श्री अखिलेश ने इसका निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अनिल कन्नौजिया, तकनीशियन भूपेंद्र सिंह, DLS संदीप कुमार, STS संकट मोचन यादव, सीएचओ अंजली, दिनेश, ऋतिका, रजनी, सारिका और अजय सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। आशा संगिनियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक ने भी इसमें पूरा सहयोग दिया। इन्होंने एक सप्ताह पहले से ही घर-घर जाकर लोगों को शिविर के बारे में जानकारी दी और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया। सभी लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श और सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर की सफलता में योगदान देने वाली समस्त टीम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments