श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में *आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों पर ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग तथा कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों से निपटने हेतु मॉक ड्रिल कराया गया।इसी क्रम में थाना सिरसिया पर क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान तथा थाना इकौना पर क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह की उपस्थिति में मॉक ड्रिल कराया गया। साथ ही जनपद के अन्य थानों कोतवाली भिनगा, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला व नवीन मॉडर्न श्रावस्ती पर भी मॉक ड्रिल कराया गया।मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों जैसे हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, टियर गैस गन एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग एवं रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपात स्थिति में समन्वित
कार्रवाई करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम पर्व के दौरान अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, अफवाह अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाओं पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मोहर्रम पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने तथा पुलिस बल को हर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित एवं सजग रखने के निर्देश दिए गए हैं।यह मॉक ड्रिल जनपद के सभी थानों पर आयोजित की गई, जिससे पुलिस बल की आपदा एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन संबंधी तैयारियों का परीक्षण किया जा सके तथा किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर पुलिस बल को कराया गया दंगा नियंत्रण उपकरणों का मॉक ड्रिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












