HomeHealth & Fitnessवाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस को राज्य मंत्री ने दिखायी हरी झंडी, रेल यात्रियो को...

वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस को राज्य मंत्री ने दिखायी हरी झंडी, रेल यात्रियो को मिली राहत

लखनऊ। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस के नियमित संचालन के शुभारंभ अवसर पर योगी सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं विधायक वाराणसी कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

 इस मौके पर एडीआरएम बृजेश कुमार यादव और स्टेशन निदेशक, वाराणसी अर्पित गुप्ता सहित भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अतुल कुमार, रूपम सिंह, ख्याति गोयल, अनुकृति तोमर उपस्थित रहे। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि रेल मंत्रालय ने वर्तमान में संचालित गाड़ी संख्या 04217/04218 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस को नियमित कर नए गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस का नियमित संचालन वाराणसी और लखनऊ से दिनांक 28 मई 2026 से प्रारंभ हो गया है जिसमें कुल 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। 

बताया कि ट्रेन के नियमित संचालन से वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी एवं लखनऊ सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को प्रतिदिन आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय व्यापार, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से अयोध्या ,वाराणसी एवं  लखनऊ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों को सुगम, किफायती एवं सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments