महराजगंज, सोनौली पुलिस ने एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं महिला संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना सोनौली में 27 जनवरी 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम लगातार अपहृता की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। घटना के बाद से पुलिस टीम विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश और सूचना संकलन कर रही थी। इसी क्रम में, 7 जून 2026 को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया। साथ ही, मामले में नामजद आरोपी हरिश्चन्द गौतम (22 वर्ष) पुत्र राजू गौतम, निवासी ग्राम बरगदवा उर्फ गनवरिया, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के बाद पीड़िता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लिया गया। आरोपी हरिश्चन्द गौतम को थाना सोनौली लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल विशाल सिंह, आरक्षी चालक भानू प्रसाद और महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार:तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी पुलिस, कोर्ट में पेश किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












