#बस्ती_न्यूज
बस्ती में मनरेगा मेट एवं श्रमिक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की महिला मेटों ने बुधवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन ने बताया कि वर्ष 2021 से ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत सेवाएं देने के बावजूद मनरेगा मेटों को उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में मनरेगा मेटों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। मेटों ने मांग की है कि पूरे प्रदेश में एक समान मजदूरी लागू की जाए और उन्हें मासिक वेतन दिया जाए। इसके साथ ही, श्रमिकों की मांग सीधे मेटों से लेने और मास्टर रोल पर उनके हस्ताक्षर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। संगठन ने 20 श्रमिकों की सीमा संबंधी प्रतिबंध हटाने और मेट मैपिंग के आधार पर भुगतान करने की अपील की। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन ग्राम पंचायतों में पहले से मेट नियुक्त हैं, वहां नई नियुक्तियों पर रोक लगाई जाए और पुराने मेटों से ही कार्य लिया जाए। इसके अतिरिक्त, मेटों की मजदूरी बढ़ाने और पहचान पत्र जारी करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में बहादुरपुर ब्लॉक से रोना देवा, मंदाकिनी, दुर्गावती देवी, अनीता देवी, बिंदु बाला, मापा, माधुरी, अर्चना ओझा, रंगीता और भावना शामिल थीं। कुदरहा ब्लॉक से माधुरी देवी, सविता, मोरा, सत्यभामा और आशिया मौजूद रहीं, जबकि बनकटी ब्लॉक से गुड़िया देवी तथा अन्य महिला मेट भी उपस्थित थीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मनरेगा की महिला मेट कलेक्ट्रेट पहुंचीं:बस्ती में वेतन बढ़ाने, नियमित भुगतान समेत पांच मांगें
RELATED ARTICLES












