महराजगंज में नगर पंचायत चौक बाजार के वार्ड नंबर-15 निवासी निलेश मद्देशिया ने अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर चौक बाजार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निलेश के अनुसार, यह घटना 9 अगस्त की शाम को हुई जब उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने तुरंत गाली-गलौज शुरू कर दी। जब निलेश ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। निलेश मद्देशिया ने पुलिस को बताया कि उनका अपनी पत्नी के साथ मुकदमा चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते किसी व्यक्ति ने उन्हें धमकी भरा फोन कराया हो सकता है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात मोबाइल नंबर की जांच कर उसके धारक का पता लगाने और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में अज्ञात नंबर से फोन पर गाली-गलौज और धमकी:चौक बाजार निवासी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
RELATED ARTICLES












