Home Blog Page 600

जब भाग्य ना दे साथ तो इन पवित्र स्थलों की ओर करें रुख, मिलेगा धन और सुकून, दूर होंगी सभी समस्याएं

जब जीवन में बार-बार असफलताएं सामने आती हैं और भाग्य साथ नहीं देता, तब इंसान मानसिक रूप से टूटने लगता है. ऐसे कठिन समय में आध्यात्मिक शरण लेना ना केवल मन को शांति देता है, बल्कि नई ऊर्जा और सकारात्मकता भी प्रदान करता है. भारत में कई ऐसे पवित्र स्थल हैं, जहां जाकर लोग अपने दुख-दर्द भूलकर आत्मिक सुकून का अनुभव करते हैं. मान्यता है कि इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा से दर्शन करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और किस्मत भी बदल सकती है.

जिंदगी में कभी ना कभी ऐसा समय आता है, जब लगता है कि सबकुछ थम गया हो. मेहनत तो बहुत करते हैं, पर भाग्य साथ नहीं देता. कभी रिश्ते उलझ जाते हैं, कभी पैसा टिकता नहीं, तो कभी मन बेचैन रहता है. ऐसे में कई लोग निराश होकर बैठ जाते हैं, तो कुछ लोग आस्था की राह चुनते हैं. कहते हैं कि मंदिर सिर्फ पत्थर की मूर्तियां नहीं, बल्कि विश्वास के द्वार हैं. जब जीवन दिशा खो दे तो आस्था का रास्ता हमेशा रोशनी दिखाता है. भारत की धरती पर ऐसे अनगिनत स्थान हैं, जहां सिर्फ सिर झुकाने से मन को शांति और जीवन को नई दिशा मिल जाती है. आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में, जब भाग्य साथ ना दे तो इन पवित्र स्थानों पर जरूर जाएं…

अगर किस्मत सोई हो, तो सीधा उज्जैन महाकाल की शरण में जाएं. महाकाल के दर पर सिर झुकाने से जीवन की रुकावटें अपने आप दूर होने लगती हैं. कहते हैं, जो सच्चे मन से महाकाल को पुकारे, उसकी किस्मत फिर से जाग उठती है.

शादी में अड़चन हो या रिश्ता बार-बार टूटता हो, तो कामाख्या धाम (असम) की यात्रा करें. यह शक्ति पीठ माना जाता है. यहां की ऊर्जा विवाह और संबंधों में स्थिरता लाती है.

अगर कर्ज या आर्थिक बोझ ने चैन छीन लिया हो, तो त्र्यंबकेश्वर (नासिक) जाएं. कहा जाता है कि यहां जाने से व्यक्ति कर्ज मुक्त हो जाता है.

जब आत्मा व्यथित हो, मन का चैन खो गया हो, तो वृंदावन का रास्ता पकड़ लें. राधा-कृष्ण का यह पावन स्थान आत्मा को शांति और भक्ति का अमृत देता है.

अगर मृत्यु का भय सताए या जीवन अनिश्चित लगे, तो काशी विश्वनाथ की शरण लें. कहा जाता है, जो काशी में भगवान शंकर का नाम लेता है, उसे मोक्ष निश्चित मिलता है.

अगर धन टिकता ना हो, हाथ में आते ही चला जाए, तो खाटू श्याम की आराधना करें. खाटू श्याम जी का आशीर्वाद जीवन में स्थिरता और समृद्धि लाता है.

जब मन को संतोष ना मिले, हर चीज के बावजूद भीतर खालीपन रहे, तो शांति निकेतन (पश्चिम बंगाल) जाएं. वहां की सरलता और शांत वातावरण आत्मा को ठहराव देता है

अगर मन बार-बार भटकता हो, निर्णय न ले पाएं, तो तिरुपति बालाजी की शरण लें. वहां की दिव्यता माया के भ्रम को तोड़कर सही दिशा दिखाती है.
राहु-केतु का प्रभाव परेशान करे, तो कालहस्ति मंदिर (आंध्र प्रदेश) जाएं. यहां पूजा करने से ग्रहों का दोष शांत होता है.

अगर नक्षत्र प्रबल या अशुभ हों, तो पुष्कर तीर्थ (राजस्थान) में स्नान करें. यह एकमात्र स्थान है, जहां ब्रह्मा जी का मंदिर है. यहां स्नान से तीनों लोकों का आशीर्वाद मिलता है.

बंगाल की सियासत गरमाई, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला

कोलकाता|बंगाल चुनाव की तपिश के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नक्सलबाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान ‘दीदी’ के निशाने पर केंद्र की भाजपा सरकार रही। ममता बनर्जी ने अपने भाषण में नागरिकता के मुद्दे से लेकर आदिवासियों के हक तक, हर उस नब्ज को टटोला, जो बंगाल की राजनीति में सबसे ज्यादा संवेदनशील मानी जाती है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि न NRC होने दूंगी, न डिटेंशन कैंप बनने दूंगी।

“बुजुर्गों को कतार में खड़ा करना शर्मनाक”

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जिस देश में बुजुर्गों ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी, आज उनसे उनकी नागरिकता का सबूत मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा, “बुजुर्ग नागरिकों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा किया जा रहा है। उनकी नागरिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि जिन लोगों ने वोट देकर सरकार चुनी, आज वही सरकार उनसे पूछ रही है कि वे इस देश के नागरिक हैं या नहीं? ऐसी पार्टी को वोट मांगने का कोई हक नहीं है।

हमने हर धर्म के लिए काम किया- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर के लिए कितनी लाइनें थीं? वे जानना चाहते हैं कि आपके परिवार में कितने बच्चे हैं। आप किस देश के नागरिक हैं। उन्होंने कितने आदिवासियों, राजबंशियों को निकाला है? कितने हिंदू, मुसलमान मारे गए हैं? क्या यह उनकी जिम्मेदारी है? ‘दीदी’ ने आगे कहा कि जब देश में आजादी का आंदोलन हुआ था, तब भाजपा पैदा भी नहीं हुई थी। आज वे धर्म की बात करते हैं। पहले वे कहते थे कि ममता बनर्जी दुर्गा पूजा की इजाजत नहीं देतीं, लेकिन यहां इतने सारे लोग दुर्गा पूजा, काली पूजा मनाते हैं। हमने हर धर्म के लिए काम किया है

हमने आदिवासियों को जंगल के अधिकार दिए-सीएम ममता

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि हमने आदिवासियों को जंगल के अधिकार दिए हैं। भाजपा नाटक करती है, आदिवासियों पर अत्याचार करती है। सब जगह देखें आदिवासियों पर कितना अत्याचार हुआ, लेकिन मैंने बिरसा मुंडा कॉलेज बनवाया। मैंने बिरसा मुंडा की मूर्ति बनवाई। मैंने उनके लिए काम किया है।

जंग के मैदान में हथियार फेंककर भागे ट्रंप, नेतन्याहू बोले- कुछ भी हो हम तो लड़ेंगे और जीतेंगे

यरूशलेम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जंग का मैदान छोड़कर भाग गए हैं। पहले दिन ट्रंप ने दमदारी से कहा था कि अमेरिका ओर इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। फिर 24वें दिन बोले अब अमेरिका 5 दिन तक ईरान पर हमला नहीं करेगा। तभी इजराइली पीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि हम ये जंग लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई महत्वपूर्ण चर्चा की जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों नेता एक ऐसे समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं, जो इजरायल के रणनीतिक हितों को सुरक्षित रखते हुए युद्ध के लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। हालांकि, इस बातचीत के बावजूद नेतन्याहू ने ईरान और लेबनान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने का अपना संकल्प दोहराया है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सैन्य उपलब्धियों को एक ठोस समझौते में बदलने के पक्ष में हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को लक्षित करना जारी रखेगी। उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में इजरायली अभियानों में दो और ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों को ढेर किया गया है और हिजबुल्लाह के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। उनका संदेश स्पष्ट है कि जब तक अंतिम समझौता नहीं होता, इजरायल अपने हितों की रक्षा के लिए सैन्य दबाव कम नहीं करेगा। इसी बीच, वाशिंगटन से एक राहत भरी खबर आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने अमेरिकी सैन्य विभाग को ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और बिजली संयंत्रों पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच शत्रुता समाप्त करने को लेकर सकारात्मक और उत्पादक बातचीत शुरू हुई है और यह स्थगन इन्हीं चर्चाओं की प्रगति पर निर्भर करेगा। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब युद्ध अपने चौथे सप्ताह में है और तेल की बढ़ती कीमतों सहित वैश्विक हवाई मार्गों पर मंडराते खतरे ने अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है।
दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी हलचल तेज है। बहरीन ने एक नया मसौदा प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें सदस्य देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का अधिकार देने की वकालत की गई है। इस प्रस्ताव में मांग की गई है कि ईरान वाणिज्यिक जहाजों पर हमले तुरंत बंद करे। यदि यह प्रस्ताव पारित होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बलों को नेविगेशन बाधित करने वाले तत्वों के खिलाफ संबंधित देशों के क्षेत्रीय जल के भीतर भी सैन्य कार्रवाई करने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि, सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की वीटो शक्ति को देखते हुए इस प्रस्ताव के भविष्य पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। आने वाले पांच दिन क्षेत्र में शांति की स्थापना या युद्ध के विस्तार की दृष्टि से अत्यंत निर्णायक साबित होने वाले हैं।

रसोई में बार-बार बर्तन के गिरने का क्या मतलब? जानें वास्तु संकेत, कहीं बड़ी अनहोनी तो नहीं…

रसोई घर को हमेशा से घर का सबसे पवित्र और ऊर्जा से भरपूर स्थान माना जाता है. हां न केवल भोजन बनता है, बल्कि पूरे परिवार के स्वास्थ्य और ऊर्जा का स्रोत भी यहीं से जुड़ा होता है. कई बार ऐसा भी होता है कि रसोई घर में आपसे बार-बार बर्तन गिरने लगते हैं. कई लोग इसे सिर्फ एक सामान्य घटना मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे संकेतों के रूप में भी देखा जाता है. अक्सर कहा जाता है कि अगर रसोई में बार-बार बर्तन गिर रहे हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा या किसी प्रकार के वास्तु दोष का संकेत हो सकता है. विशेष रूप से यदि यह घटना बार-बार एक ही जगह पर हो रही है, तो यह संकेत देता है कि उस स्थान पर ऊर्जा का संतुलन बिगड़ा हुआ है. इस स्थिति में घर के सदस्यों के बीच तनाव, छोटी-मोटी बहस या मानसिक अशांति भी बढ़ सकती है.

वास्तु के अनुसार रसोई में अग्नि तत्व का विशेष महत्व होता है, जो ऊर्जा और जीवन शक्ति का प्रतीक है. यदि रसोई में गैस स्टोव की दिशा गलत हो, बर्तन ठीक से व्यवस्थित न हों, या किचन में अव्यवस्था बनी रहे, तो यह अग्नि तत्व को असंतुलित कर सकता है. इस असंतुलन के कारण छोटे-छोटे हादसे जैसे बर्तन का गिरना, टूटना या खरोंच आना आम हो सकता है. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि यदि घर में अचानक से बर्तन गिरने की घटनाएं बढ़ जाएं, तो यह किसी अनचाही ऊर्जा या नकारात्मक प्रभाव का संकेत भी हो सकता है, जिसे समय रहते सुधारना जरूरी होता है.

क्या है इसकी वजह?
हालांकि, हर बार इसका मतलब किसी अनहोनी से जोड़ना जरूरी नहीं है. कई बार इसका कारण केवल ध्यान भटकना, थकान, फिसलन भरा फर्श, गीले हाथ, या किचन में सही तरीके से काम न करना भी हो सकता है. इसलिए सबसे पहले अपने व्यवहारिक कारणों पर ध्यान देना चाहिए. अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो रसोई की साफ-सफाई, बर्तन रखने की व्यवस्था और काम करने के तरीके को सुधारना जरूरी है. साथ ही, किचन में पर्याप्त रोशनी और हवा का प्रवाह भी बनाए रखना चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.

क्या है वास्तु उपाय?
वास्तु उपायों के अनुसार, रसोई को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए. बर्तन इस्तेमाल के बाद तुरंत धोकर सही जगह पर रखने चाहिए. किचन में टूटी-फूटी चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए क्योंकि इन्हें नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. इसके अलावा, किचन के दक्षिण-पूर्व दिशा को विशेष रूप से शुभ माना जाता है, इसलिए यदि संभव हो तो स्टोव को उसी दिशा में रखें. रोजाना किचन में दीपक जलाना या हल्का धूप-दीप करना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकता है. इस प्रकार, रसोई में बार-बार बर्तन गिरना केवल एक संयोग भी हो सकता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र अंतर्गत महिला के साथ मार-पीट कर लूट कारित करने की घटना का सफल अनावरण-*

 

 

 

 

*थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 02 अन्तर्जनपदीय साइको अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, अन्य तीसरा अभियुक्त भी गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया जेवरात, 02 तमंचा/कारतूस, 03 मोबाइल फ़ोन, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, 01 मोटर साइकिल, 01 बैटरी ई-रिक्शा व नगद रुपया 2,000 बरामद*-

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 22.03.2026 को थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र अंतर्गत खरगौरा गणेश में हुई घटना जिसमे शामिल आरोपियों द्वारा एक महिला के सिर पर लकड़ी के डंडे से मारकर घायल कर दिया गया था तथा उसकी कान की बाली व नाक की नथ लूटने की घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में थाना नवीन मॉडर्न मे पंजीकृत मु0अ0सं0 34/2026 धारा- 115(2), 110, 309(6), 317(2),317(4) बीएनएस से संबंधित *02 अन्तर्जनपदीय साइको अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, अन्य तीसरे अभियुक्त को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।*

*घटना का विवरण-*

दिनांक 22.03.2026 को थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र अंतर्गत खरगौरा गणेश में घटना हुई थी जिसमे इन आरोपियों द्वारा एक महिला के सिर पर लकड़ी के डंडे से मारकर घायल कर दिया गया था तथा कान की बाली व नाक की नथ लूट ली थी। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये टीमें गठित कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल की बरमदगी हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में दिनांक 24 मार्च 2026 को मुखबिर द्वारा गठित टीम को सूचना दी गई कि घटना कारित करने वाले अभियुक्त पुनः अग्रिम घटना को अंजाम देने हेतु इकठ्ठा हुए है इस सूचना के आधार पर *परशुरामपुर मोड़ (कटरा वीरपुर मार्ग)* थाना NMPT श्रावस्ती के पास से *02 अन्तर्जनपदीय साइको अपराधी 1. रिजवान पुत्र समीउल्लाह निवासी टेगनाहिया मानकोट थाना कोतवाली देहात बलरामपुर व 2. राहुल पुत्र मालिकराम निवासी जोगिया कलां थाना ललिया बलरामपुर* को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है इस दौरान उपरोक्त दोनो अभियुक्त के दाहिने पैर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए हैं। तीसरे *अभियुक्त विशाल सोनी पुत्र रघुवर सोनी निवासी हरिहरगंज थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर* द्वारा भागने का प्रयास किया गया परंतु उसे भी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

घायल दोनों अभियुक्तों का सीएचसी इकौना में उपचार कराया गया। तथा *इस दौरान आरक्षी कृष्ण मोहन चौहान को भी चोट आई है* जिन्हे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है।

 

अभियुक्तों के *कब्जे से लूटा गया माल व जेवरात (कान की बाली, नाक की नथ), बिक्री का रुपया 2,000/-, 02 तमंचा देसी 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मिस कारतूस, 03 मोबाइल फ़ोन, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, 01 मोटर साइकिल, 01 बैटरी ई रिक्शा* बरामद हुआ है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा- 109, 352, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

मुख्य अभियुक्त रिजवान के ऊपर आधा दर्जन लूट/हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकार दूसरे अभियुक्त राहुल यादव व विशाल सोनी पर भी इस तरह के जनपद व वाह्य जनपद में कई अभियोग दर्ज है, इन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

*पूछताछ का विवरण*-

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे सुनसान क्षेत्रों में ई-रिक्शा से घूमते रहते थे और ऐसी महिलाओं की तलाश करते थे जो अकेली हों एवं आसानी से निशाना बना सकें। जैसे ही उन्हें कोई अकेली महिला दिखाई देती, वे योजनाबद्ध तरीके से उसके पास पहुँचते और अचानक उसके सिर पर किसी कठोर वस्तु से वार कर देते थे, जिससे वह घबरा जाती या असहाय हो जाती।

इसके बाद अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर महिला के पहने हुए सोने-चांदी के आभूषण लूट लेते थे और तुरंत ई-रिक्शा से फरार हो जाते थे। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि वे इस प्रकार की वारदात को जल्दी अंजाम देकर भीड़ इकट्ठा होने से पहले ही स्थान छोड़ देते थे, ताकि पहचान या गिरफ्तारी से बच सकें।

अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि वे पूर्व में भी इसी तरीके से कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और लूटे गए आभूषणों को बेचकर आपस में रकम का बंटवारा कर लेते थे।

 

*बरामदगी का विवरण*-

1. लूट के आभूषण (कान की बाली, नाक की नथ ), बिक्री का रुपया 2,000

2. 02 तमंचा देसी 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मिस कारतूस

3. 03 मोबाइल फ़ोन

4. घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा

5. 01 बैटरी ई रिक्शा

6. 01 मोटर साइकिल

 

*गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता*-

1. रिजवान पुत्र समीउल्लाह निवासी टेगनाहिया मानकोट थाना कोतवाली देहात बलरामपुर

2. राहुल पुत्र मालिकराम निवासी जोगिया कलां थाना ललिया बलरामपुर

3. विशाल सोनी पुत्र रघुवर सोनी निवासी हरिहरगंज थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर

 

*अनावरित/पंजीकृत अभियोग*-

1. मु0अ0सं0 34/2026 धारा- 115(2), 110, 309(6), 317(2),317(4) बीएनएस

2. मु0अ0सं0 37/2026 धारा- 109, 352, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट

 

*अभियुक्तण का आपराधिक इतिहास*-

*अभियुक्त रिजवान (कुल 05 अभियोग)*

1. मु0अ0सं0 211/2023 धारा- 302,394,411,413 भादवि थाना महाराजगंज तराई बलरामपुर

2. मु0अ0सं0 216/2023 धारा- 394,411,413 भादवि थाना महाराजगंज तराई बलरामपुर

3. मु0अ0सं0 186/2023 धारा – 394,411,413 भादवि थाना हर्रैया बलरामपुर

4. मु0अ0सं0 203/2023 धारा- 394,411,413 भादवि थाना हर्रैया बलरामपुर

5. मु0अ0सं0 263/2023 धारा 379,411 भादवि थाना इकौना श्रावस्ती

 

*अभियुक्त विशाल सोनी (कुल 06 अभियोग)*

1. मु0अ0सं0 244/2021 धारा- 2,8 स्वापक औषध मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम थाना को0 देहात बलरामपुर

2. मु0अ0सं0 29/2025 धारा- 109(1), 115(2), 352 बीएनएस थाना को0 देहात बलरामपुर

3. मु0अ0सं0 211/2023 धारा- 302,394,411,413 भादवि थाना महराजगंज तराई बलरामपुर

4. मु0अ0सं0 216/2023 धारा- 394,411,413 भादवि थाना महराजगंज तराई बलरामपुर

5. मु0अ0सं0 186/2023 धारा- 394,411,413 भादवि थाना हर्रैया बलरामपुर

6. मु0अ0सं0 203/2023 धारा- 394,411,413 भादवि थाना हर्रैया बलरामपुर

 

*अभियुक्त राहुल* मु0अ0सं0542/2024 धारा- 309(6), 317(2) बीएनएस थाना को0 देहात बलरामपुर

 

 

*गिरफ्तारी टीम का विवरण-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सरोज थाना नवीन मॉडर्न जनपद श्रावस्ती

2.उ0नि0 श्री शिव कुमार थाना नवीन मॉडर्न जनपद श्रावस्ती

3.उ0नि0 श्री अंबेडकर थाना नवीन मॉडर्न जनपद श्रावस्ती

4. उ0नि0श्री फूलचंद थाना नवीन मॉडर्न जनपद श्रावस्ती

5. हे0का0 दिनेश कुमार

6. का0 विमलेश यादव

7. का0 देवेंद्र यादव

8. का0 कृष्ण मोहन चौहान

 

*एसओजी टीम-*

1. निरीक्षक दीपक कुमार दूबे

2. हे0का0 रणविजय सिंह

3. हे0का0 तौसीफ खान

4. हे0का0 अवनीश विक्रम सिंह

5. का0 अभिषेक सिंह

6. का0 विवेक सिंह

*सर्विलांस टीम*

1.उ0नि0 शादाब आलम

2.का0 अभिषेक सिंह

3.का0 चरन सिंह 4. का0 सूरज कुमार

*जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश*

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित *जनता दर्शन* के दौरान आमजन की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

 

इस दौरान *जमीनी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, रुपए लेनदेन, महिला सम्बन्धी एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों* से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को *शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* के निर्देश दिए गए।

 

जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के मध्य संवाद स्थापित कर त्वरित न्याय की भावना को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

मिशन शक्ति–5 के तहत श्रावस्ती पुलिस का सघन जनजागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार एवं साइबर संरक्षण की दी व्यापक जानकारी

 

 

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चंद्र उत्तम* एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में *मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु निरंतर सघन एवं संवेदनशील कार्यवाही की जा रही है। अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षित, जागरूक एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

इसी क्रम में *थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम* द्वारा विद्यालयों, गांवों, कस्बों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। चौपालों का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान हेतु संवाद स्थापित किया गया तथा *“शक्ति दीदी”* के रूप में उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।

 

साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही *ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड के प्रयोग* तथा साइबर अपराध की स्थिति में *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जागरूक किया गया।

 

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को *वूमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, एम्बुलेंस सेवा–108, चाइल्ड लाइन–1098, स्वास्थ्य सेवा–102, महिला हेल्पलाइन–181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076 एवं साइबर हेल्पलाइन–1930* सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

 

इसके अतिरिक्त *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मातृशक्ति को सम्बल योजना एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम* सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर महिलाओं एवं बालिकाओं को इनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

 

साथ ही जनपद के समस्त थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्रों* की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देते हुए सूचनात्मक पंपलेट वितरित किए गए, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त हो सके।

 

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं

* जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने प्रतिदिन की तरह बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 08 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

नव निर्माण के नौ वर्ष’’ कार्यक्रम के आठवें दिन विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित*

 

*प्रधानमंत्री आवास योजना के 35 एवं स्वनिधि योजना के 35 लाभार्थियों को प्रदान की गई आवास की चाबी व ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र*

श्रावस्ती, 25 मार्च, 2026। सू0वि0। उत्तर प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज बुधवार को कार्यक्रम के आठवें दिन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होने पी0एम0 स्वनिधि योजनान्तर्गत 35 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 35 लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विगत 09 वर्षो के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। जिसे अधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा देखा व सुना गया।

कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका अपर जिलाधिकारी सहित आम जनमानस ने भ्रमण कर अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न*

 

*जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ई0वी0एम0 वेयरहाउस का किया निरीक्षण*

श्रावस्ती, 25 मार्च, 2026। सू0वि0। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चल रहे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR) कार्य की प्रगति समीक्षा बैठक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जिले में त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि यह अवश्य सुनिश्चित कर लें की कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाये, जिसका नाम मतदाता सूची में अंकित न हो। उन्होने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा किया कि बूथ लेवल एजेण्ट को भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में सक्रीय रूप से भूमिका निभाते हुए सहयोग प्रदान करने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, भाजपा से अरूण पाण्डेय, बसपा से दिनेश गौतम, कांग्रेस से यशोदानन्दन शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तदोपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत् निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत् संचालन/रिकार्डिंग के भी निर्देश दिये है।

62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा के द्वारा अशरफ नगर में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 145 पशुओं का निःशुल्क उपचार ।*

श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा निर्देशन में सीमा चौकी ककरदरी के अंतर्गत ग्राम अशरफ नगर में एक पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमरान खान (राजकीय पशु चिकित्सालय, सोनवा) एवं वाहिनी के वेटनरी स्टाफ मुख्य आरक्षी (पशु चिकित्सा) हंसराज चौधरी तथा आरक्षी (पशु चिकित्सा) सिद्धांत अहिरवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

शिविर के दौरान कुल 38 ग्रामीणों के 145 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही पशुओं के उपचार हेतु आवश्यक दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल, टीकाकरण एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के पशुपालकों में जागरूकता बढ़ी तथा उन्होंने एसएसबी एवं चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

तुला राशि के चंद्रमा और मूलांक 7 का सुंदर संयोग, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार


चंद्रमा 7 मार्च शनिवार के दिन संतुलन और न्याय की राशि ‘तुला’ में गोचर कर रहे हैं, जिसका सीधा असर हमारे आपसी रिश्तों और फैसलों पर पड़ेगा। साथ ही आज का मूलांक 7 है, जिसके स्वामी खुद केतु हैं। केतु और शनिवार का यह मेल इंसान के भीतर आध्यात्मिक ऊर्जा और गहरी सोच को जगाने का काम करेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार, यह दिन उन लोगों के लिए बहुत शुभ है जो अपनी लाइफ में बैलेंस बनाना चाहते हैं। चाहे वह नौकरी हो या घर-परिवार, आज लिया गया एक संतुलित फैसला आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। भाग्य आज लगभग हर राशि पर मेहरबान रहने वाला है, बस जरूरत है सही दिशा में कदम उठाने की।

12 राशियों का राशिफल

मेष राशि

आज भाग्य आपके कदम चूमेगा और नए काम शुरू करने के लिए दिन बढ़िया है।

क्या करें: परिवार के साथ समय बिताएं और क्रिएटिव कामों में निवेश करें।

क्या न करें: किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें और जल्दबाजी से बचें।

वृषभ राशि

पैसों के मामले में आज का दिन मजबूती लेकर आएगा।

क्या करें: पुराने दोस्तों से मिलें और योग-ध्यान पर फोकस करें।

क्या न करें: फालतू के खर्चे और गुस्से पर लगाम रखें।

मिथुन राशि

करियर में तरक्की के योग हैं, आपकी लीडरशिप की तारीफ होगी।

क्या करें: नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करें और अच्छी किताबें पढ़ें।

क्या न करें: अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और अफवाहों से दूर रहें।

कर्क राशि

परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

क्या करें: माता-पिता की सेवा करें और घर के कामों में हाथ बटाएं।

क्या न करें: पुरानी कड़वी बातों को याद करके परेशान न हों।

सिंह राशि

आत्मविश्वास आसमान पर होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

क्या करें: दोस्तों के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग करें।

क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को न आने दें।

कन्या राशि

काम करने की क्षमता बढ़ेगी और धन लाभ के भी संकेत हैं।

क्या करें: वर्कआउट करें और ऑफिस के पेंडिंग काम निपटा लें।

क्या न करें: आज आलस्य को अपने पास न फटकने दें।

तुला राशि

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए दिन आपके लिए सबसे शानदार है।

क्या करें: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और बैलेंस बनाकर चलें।

क्या न करें: अकेले बैठकर उदास न हों, लोगों से मिलें।

वृश्चिक राशि

आज आपको कुछ गुप्त स्रोतों से लाभ या कोई खुशखबरी मिल सकती है।

क्या करें: रिसर्च से जुड़े काम करें और दान-पुण्य में हिस्सा लें।

क्या न करें: किसी से उधार न लें और गुस्से पर काबू रखें।

धनु राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं और किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

क्या करें: धार्मिक कार्यों में रुचि लें और पॉजिटिव लोगों के साथ रहें।

क्या न करें: जोखिम वाले कामों से आज दूर रहना ही बेहतर है।

मकर राशि

मेहनत का मीठा फल मिलेगा और करियर में स्थिरता आएगी।

क्या करें: अपने सीनियर अधिकारियों के साथ भविष्य की प्लानिंग करें।

क्या न करें: काम के चक्कर में अपने परिवार की अनदेखी न करें।

कुंभ राशि

मेल-जोल बढ़ेगा और नए संपर्कों से फायदा होने की उम्मीद है।

क्या करें: ग्रुप एक्टिविटी में हिस्सा लें और कुछ नया सीखने की कोशिश करें।

क्या न करें: अकेले कोई बड़ा फैसला न लें, दूसरों की सलाह भी सुनें।

मीन राशि

मन में शांति रहेगी और आध्यात्मिक विकास का अनुभव करेंगे।

क्या करें: संगीत या कला में समय बिताएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

क्या न करें: मन में नकारात्मक विचार न लाएं और फिजूलखर्ची से बचें।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।

‘हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक’, रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार?


हरियाणा के गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और उसके व्यवहार को शर्मनाक करार दिया। शीर्ष अदालत ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। महिला आईपीएस अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच करेंगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्य बागची और न्यायाधीश विपुल एम पंचोली की पीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई की।

पीठ ने हरियाणा सरकार को एसआईटी बनाने की अधिसूचना तुरंत जारी करने और गुरुग्राम पुलिस को मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड जांच टीम को सौंपने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने गुरुग्राम पुलिस को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया और पूछा कि उनके खिलाफ एक्शन क्यों न लिया जाए? सुप्रीम कोर्ट ने मामले को किसी वरिष्ठ महिला न्यायिक अधिकारी को सौंपने का निर्देश गुरुग्राम जिला जज को दिया है।

यह भी पढ़ें: ईरान को मिल गया अली लारीजानी का उत्तराधिकारी, सामने चुनौतियां कौन-कौन सी?

‘पुलिस घर क्यों नहीं जा सकती’

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम पुलिस के रवैये को शर्मनाक बताया और कहा, ‘पुलिस पीड़ित बच्ची के घर क्यों नहीं जा सकती? क्या वे कोई राजा-महाराजा हैं? जो पुलिसकर्मी वहां गया था, उसे तो भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया।’ शीर्ष अदालत ने पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में सख्त धारा को हल्की धारा में बदलने पर भी फटकार लगाई और पूछा कि पुलिस के खिलाफ एक्शन क्यों न लिया जाए?

पद से क्यों न हटा दिया जाए: पीठ

पीठ ने गुरुग्राम बाल कल्याण समिति (CWC) को भी ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया। अदालत ने पूछा कि उन्हें उनके पद से क्यों न हटा दिया जाए? पीठ ने कहा, ‘5 फरवरी की रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि सीडब्ल्यूसी सदस्यों के रवैये ने पीड़ित बच्ची की मुश्किलें और बढ़ा दीं। पूरा पुलिस बल, कमिश्नर से सब-इंस्पेक्टर तक ने यह साबित करने की हर मुमकिन प्रयास किया कि बच्ची के पास कोई सबूत नहीं है। उसके माता-पिता का केस भी कमजोर है। इसमें कोई शक नहीं है कि पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एक गंभीर अपराध हुआ है।’

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को छोड़ना होगा 24 अकबर रोड बंगला, सरकारी आदेश पर कार्यकर्ता भड़क गए

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक पूरा मामला गुरुग्राम के सेक्टर 54 का है। यहां तीन साल की एक बच्ची का करीब दो महीने तक यौन शोषण किया गया। पुलिस के मुताबिक घटना दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच है। बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 4 फरवरी को माता-पिता की शिकायत पर सेक्टर 53 पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। यौन शोषण का आरोप दो घरेलू सहायिकाओं और उनके एक पुरुष मित्र पर लगा है।

प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ा यूरिक एसिड क्यों हो सकता है खतरनाक?


प्रेग्नेंसी की शुरुआत में आमतौर पर यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाता है, क्योंकि किडनी अधिक तेजी से काम करता है। हालांकि, दूसरे या तीसरे ट्राइमेस्टर में यदि इसका स्तर असामान्य रूप से बढ़ता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बढ़ा हुआ यूरिक एसिड अक्सर शरीर में सूजन और ब्लड वेसेल्स में दबाव पैदा करता है जो सीधे तौर पर प्लेसेंटा पर असर डालता है।

इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं लेकिन यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना मां और शिशु दोनों के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इससे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है। यदि इसे सही समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह मां के लिवर और किडनी को प्रभावित करने के साथ-साथ प्लेसेंटा को मिलने वाले न्यूट्रीशन और ऑक्सीजन की आपूर्ति में भी रुकावट डाल सकता है।

यह भी पढ़ें: SPF 30 या 50, कौन सी सनस्क्रीन त्वचा के लिए फायदेमंद है? डॉक्टर से समझें

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड और खतरा

  • प्री-एक्लेम्पसिया सबसे गंभीर खतरा है। इसमें प्रेग्नेंट महिला का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है और यूरिन में प्रोटीन आने लगता है।
  • जेस्टेशनल डायबिटीज के संदर्भ में रिसर्च बताते हैं कि हाई यूरिक एसिड वाली महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर बढ़ने का जोखिम अधिक होता है।
  • यूरिक एसिड क्रिस्टल्स के रूप में जमा होकर किडनी में पथरी बना सकता है, जिससे किडनी स्टोन, असहनीय दर्द और इन्फेक्शन हो सकता है।
  • जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है, तो प्लेसेंटा के जरिए बच्चे तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता, जिससे बच्चे का वजन कम रह सकता है।
  • परेशानियां बढ़ने पर डॉक्टरों को मां और बच्चे की जान बचाने के लिए समय से पहले डिलीवरी करानी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: फार्मा सेक्टर में बढ़ती ही जा रही भारत की ताकत, वजह क्या है?

बचाव के उपाय और खान-पान

  • शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए हाइड्रेटेड रहना सबसे जरूरी है। इसलिए सही मात्रा में भरपूर पानी पिएं।
  • रेड मीट, कुछ प्रकार की मछलियां और अधिक दालों का सेवन सीमित करें। इन सब खानों में प्यूरीन मात्रा बहुत अधिक होती है जो किडनी को नकसान पहुंचाता है।
  • हाई शुगर कंटेट ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ाते हैं। इसलिए शुगर का इस्तेमाल कम से कम करें।
  • डॉक्टर की सलाह पर समय-समय पर यूरिक एसिड और ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें।

सूर्य बदलेंगे भाग्यदशा, चैत्र में पूरे होंगे अधूरे काम? राशिफल का इशारा समझिए


आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। ज्योतिष शास्त्र में चैत्र मास को नववर्ष के आगमन और नई ऊर्जा के संचार का समय माना जाता है। कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी और नाग देवता की पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। यह तिथि मन की शांति और संचित धन के प्रबंधन के लिए विशेष है। आज का दिन यह समझने का है कि हमें अपनी ऊर्जा को कहाँ केंद्रित करना है और किन पुरानी आदतों को पीछे छोड़ना है।

ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। चंद्रमा की स्थिति आज मानसिक संवेदनशीलता बढ़ा सकती है, इसलिए निर्णय लेते समय भावुकता के बजाय तर्क का सहारा लेना बेहतर होगा। यह समय आध्यात्मिक शुद्धि और आने वाले नए संकल्पों की नींव रखने के लिए उत्तम है।

यह भी पढ़ें: महाकाल की भस्म आरती के समय महिलाओं को क्यों करना पड़ता है घूंघट? जानें वजह


क्या कह रही हैं राशियां, पढ़ें राशिफल

  • मेष: आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उत्साह बना रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में काम बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
    क्या करें: बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।
    क्या न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें।

  • वृषभ: सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन वाणी पर संयम रखना अनिवार्य है।
    क्या करें: सफेद वस्तुओं का दान करें।
    क्या न करें: निवेश के मामलों में रिस्क लेने से बचें।

  • मिथुन: आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन है। अटके हुए काम पूरे होंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
    क्या करें: अपनी कार्ययोजना को डायरी में लिखें।
    क्या न करें: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

यह भी पढ़ें: एक त्योहार, कई अंदाज, देश के अलग-अलग राज्यों में होली की खास परंपराएं

  • कर्क: आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद होने की संभावना है।
    क्या करें: ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
    क्या न करें: आज बड़े निवेश या प्रॉपर्टी के सौदे टाल दें।

  • सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी।
    क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
    क्या न करें: अहंकार में आकर किसी का अपमान न करें।

  • कन्या: आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। पुरानी उधारी वापस मिल सकती है। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
    क्या करें: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
    क्या न करें: ऑफिस की बातें घर पर साझा न करें।

  • तुला: आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। मेहनत का फल देर से मिलेगा लेकिन सकारात्मक रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
    क्या करें: जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।
    क्या न करें: दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च न करें।

  • वृश्चिक: आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बन सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
    क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
    क्या न करें: अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें।

  • धनु: भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।
    क्या करें: पीली वस्तुओं का प्रयोग करें।
    क्या न करें: आज किसी को उधार न दें।

  • मकर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
    क्या करें: शनि देव के सामने तेल का दीपक जलाएं।
    क्या न करें: आलस्य को अपने काम के बीच न आने दें।

  • कुंभ: विचारों में नवीनता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना है।
    क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
    क्या न करें: अजनबियों से बहस करने से बचें।

  • मीन: आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। करियर में अच्छे बदलाव की उम्मीद है।
    क्या करें: भगवान विष्णु की आराधना करें।
    क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।