बयारा डुमरियागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में बृहस्पतिवार को एएनएम के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने प्रत्येक एएनएम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एएनएम को नियमानुसार कार्य करने के बाद यूवीन पोर्टल और ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा फीड करने का निर्देश दिया। अधीक्षक ने एक माह के भीतर सभी मुख्य बिंदुओं पर सुधार लाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर और अन्य गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) के मरीजों की जांच के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। सभी एएनएम को लाभार्थियों की स्क्रीनिंग और नामांकन करने का निर्देश दिया गया। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की ड्यूलिस्ट के आधार पर जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच करने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी विशेष देखभाल करने के निर्देश भी दिए गए। जन्म पंजीकरण, संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया। प्रत्येक गर्भवती महिला की देखभाल के तहत आयरन, कैल्शियम सेवन, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, बीपी, शुगर और पेट की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सभी विवरणों को पोर्टल पर अंकित करने का निर्देश दिया गया। टीकाकरण, घरेलू प्रसव, निजी प्रसव और संस्थागत प्रसव की प्रगति रिपोर्ट को गंभीरता से लेने का निर्देश भी दिया गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव, मो. शाकिब, सुखदेव, शोएब अख्तर, राजेश कुमार, अल्पना मिश्रा, नुजहत फातिमा, शशि श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा, सोनी यादव, नीलम भारती, दिव्या श्रीवास्तव, प्रतिज्ञा सिंह, अनुप्रिया रेचल, ममता, स्नेहलता, प्रिय पटेल और विपिन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
बेवा सीएचसी पर एएनएम की मासिक समीक्षा बैठक:अधीक्षक ने यूवीन, ई-कवच पोर्टल पर डेटा फीडिंग के निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












