बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक को घर से ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध निकाह कराए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में युवक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। रहीम नगर निवासी शाकरून ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व कुछ लोग उनके बेटे मोहम्मद जहीर को अपने साथ ले गए थे। उनका आरोप है कि इस दौरान युवक का निकाह उसकी इच्छा के विरुद्ध कराया गया। परिजनों के अनुसार, बाद में मोहम्मद जहीर घर वापस लौट आया और उसने घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। परिवार ने की कार्रवाई की मांग पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की भी मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया… मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
युवक को घर से ले जाकर निकाह कराने का आरोप:बहराइच में मां ने पुलिस से की शिकायत, तहरीर के आधार पर जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












