Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप...

बस्ती के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, जमकर किया हंगामा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मंझरिया निवासी बृजेश चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी अल्का वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को बस्ती शहर स्थित केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया, जिसमें अल्का ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। हालांकि, सोमवार शाम करीब छह बजे अल्का की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसे तत्काल कृष्णा मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजन एंबुलेंस से अल्का को कृष्णा मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार केडी हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से नवजात बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments