Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज स्कूल में आपदा जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों, ग्रामीणों को आपातकालीन सुरक्षा उपायों की...

महराजगंज स्कूल में आपदा जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों, ग्रामीणों को आपातकालीन सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई


महाराजगंज: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय चरभारिया, पोस्ट बहुआर, निचलौल, जनपद महराजगंज में एक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम राहत एवं बचाव दल के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने और त्वरित बचाव उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान, राहत एवं बचाव दल के जवानों ने उपस्थित ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बाढ़, आगजनी तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने, विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और संयम के साथ प्राथमिक बचाव उपाय अपनाने, गैस सिलेंडर एवं विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने तथा अग्निशमन सहायता प्राप्त करने के तरीकों का प्रदर्शन कर जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को इमरजेंसी एवं नॉन-इमरजेंसी मूव के बारे में भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। राहत एवं बचाव दल ने आपदा के समय घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार देने तथा सामूहिक रूप से बचाव कार्य करने के तरीकों का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 04 अध्यापक, 04 अध्यापिकाएं तथा 85 छात्र-छात्राओं सहित कुल 93 लोग लाभान्वित हुए। उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी बताया। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियों से जागरूक किया जाता रहा है, जिससे आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments